CoronaVirus Update: सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज, लखनऊ में अब तक नौ मरीज
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर सहित चार नए मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। कनिका राजधानी की पार्टियों में शामिल हुई थीं, जिसमें राजनेताओं के साथ बड़े व्यापारी भी थे। ऐसे में उनके भी वायरस के चपेट में आने की आशंका है। अन्य तीनों मरीज केजीएमयू में पॉजिटिव पाए गए रेजिडेंट डॉक्टर के परिवार के हैं। इसके साथ राजधानी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ हो गई है।
वहीं, कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। कनिका पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 (महामारी कानून), 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
बताया जाता है कि कनिका नौ मार्च को लंदन से मुंबई और वहां से 11 मार्च को लखनऊ आई थीं। उस वक्त उन्हें बुखार नहीं था। इसके बाद वह महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई पार्टी में शामिल हुई थीं। शहर के नामचीन होटल में गईं और तीन अन्य पार्टियों में भी शामिल हुई थीं। इसमें राजनेताओं के साथ कारोबारी भी थे। इसके बाद 18 मार्च की शाम बुखार होने पर कनिका ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। 19 मार्च को टीम ने उनके फ्लैट में जाकर सैंपल लेकर केजीएमयू में जांच कराई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार दोपहर बाद एसजीपीजीआई भेज दिया गया। इससे पहले गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित कनिका की पार्टी में भाजपा के अन्य प्रदेशों के नेता भी शामिल हुए थे। यही वजह है कि कनिका के पॉजिटिव होने की सूचना के बाद से ये भी दहशत में हैं। एसजीपीजीआई के सीएमएस प्रो. अमित अग्रवाल ने बताया कि कनिका को कोरोना के मरीजों के लिए बने वार्ड में रखा गया है। रेस्पिरेटरी इंफेक्शन कंट्रोल सहित अन्य विभागों के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। शाम करीब छह बजे उनकी जांच कराई गई है। फिलहाल हालत स्थिर है और अभी तक किसी तरह की खतरे जैसी बात सामने नहीं आई है।
एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. डॉक्टर आरके धीमान का कहना है कि जिन देशों में कोरोना का असर तेजी से बढ़ा था, वहां भीड़ रोकने के बाद उतनी ही तेजी से नियंत्रण भी दिख रहा है। यह वायरस एक व्यक्ति से सैकड़ों में फैलता है। ऐसे में कोरोना की चपेट में कौन है, यह तय करना मुश्किल है।
ऐेसे में जब लोग यात्रा कम करेंगे और एक ही स्थान पर रहेंगे तो वायरस कम फैलेगा। यदि दो-चार दिन बाद उनमें लक्षण मिलता भी है तो वह चंद लोगों में ही फैला होगा। ऐसे में पूरे परिवार को आइसोलेट करना आसान रहेगा। इसे ध्यान में रखकर लोगों से कम से कम बाहर निकलने की अपील की जा रही है।

सेल्फी लेने वाले सांसत में
बताया जा रहा है कि पार्टियों में तमाम लोगों ने कनिका कपूर के साथ सेल्फी ली थी। इसमें सांसद से लेकर कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर भी थे। ऐसे में ये सभी सांसत में हैं।
बताया जा रहा है कि पार्टियों में तमाम लोगों ने कनिका कपूर के साथ सेल्फी ली थी। इसमें सांसद से लेकर कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर भी थे। ऐसे में ये सभी सांसत में हैं।
यूपी में अब तक 23 मरीज कोरोना पॉजिटिव
राजधानी में पहले पॉजिटिव केस के रूप में कनाडा से आई महिला डॉक्टर की पहचान हुई थी। इसके बाद उनका रिश्तेदार, फिर इलाज में शामिल केजीएमयू का रेजिडेंट डॉक्टर चपेट में आया। गुरुवार को खुर्रमनगर के युवक एवं लखीमपुर खीरी निवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टर के तीन परिवारीजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके साथ गायिका कनिका कपूर के भी पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 23 हो गई है ।
केजीएमयू के डॉ. डी हिमांशु का कहना है कि दो नए मरीज मिलने के आधार पर कोरोना का फैलाव बढ़ रहा है, यह कहना जल्दबाजी होगा। हालांकि, सावधानी बरतकर इसे रोक सकते हैं। लोहिया संस्थान के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह का कहना है कि जिन भी मरीजों में इसके लक्षण मिले हैं उनकी हालत सुधरी है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, सिर्फ इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि वायरस का फैलाव न होने पाए।
सभी की हालत ठीक
केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि पॉजिटिव आने वाले मामलों में 8 राजधानी के, एक लखीमपुर खीरी का है। कनिका को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, आठ का केजीएमयू में इलाज चल रहा है। सभी की हालत ठीक है।
नई टीम भी अस्पताल में रहेगी
केजीएमयू में कोराना मरीजों के इलाज में लगी नई टीम भी यहीं रुक रही है। इसके मुखिया डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि टीम को मास्क लगाने, ड्रेस पहनने और चश्मे को पहनते वक्त और उतारते वक्त बरती जाने वाली सावधानी से वाकिफ कराया जा रहा है। हैंड वॉश को भी लगातार हिदायत दी जा रही है। जो रेजिडेंट पॉजिटिव आया है उससे कहां चूक हुई, यह तय नहीं है। नई टीम को भी वार्ड में ड्यूटी करने के बाद अस्पताल में ही रोका जा रहा है।

No comments:
Post a Comment